Hindi Christian Music Video 2018 "परमेश्वर का सच्चा प्यार" Praise Almighty God (Korean Song Hindi Subtitle)
आज फिर मैं परमेश्वर के सामने खड़ा हूं, देखता हूं उसका सुंदर मुखड़ा।
आज फिर मैं परमेश्वर के सामने खड़ा हूं, छोड़ आया हूं मैं पिछली ज़िंदगी आवारगी की।
आज फिर मैं परमेश्वर के सामने खड़ा हूं,
आज फिर मैं परमेश्वर के सामने खड़ा हूं, दिल बहुत कुछ कहना चाहता है।
उसके वचनों से मैं भर जाता हूं परमानंद से, मिलता है जो उसकी दया से।
उसके कठोर वचन ही मुझको हौसला देते, मुझे फिर से खड़ा करते।
कोमल वचन परमेश्वर के सींचते, पोषण मुझे देते और मुझको बड़ा करते।
करें तेरी स्तुति हम, क्योंकि तूने किया हमारा उत्थान।
मैं हर दिन तेरे वचन का आनंद लेना चाहता हूं!
हे परमेश्वर, तेरी आशीष के कारण, करें हम सब तेरा गायन।