परमेश्वर की इच्छा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
परमेश्वर की इच्छा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

5.05.2018

Accept Judgment and Be Raptured Before God | Hindi Gospel Video "स्वर्गिक राज्य का मेरा स्वप्न"



Accept Judgment and Be Raptured Before God | Hindi Christian Movie Trailer | "स्वर्गिक राज्य का मेरा स्वप्न"

सॉन्ग येमयोंग दक्षिण कोरिया की एक कलीसिया के पादरी हैं। अनेक वर्षों तक प्रभु के एक धर्मनिष्ठ अनुयायी के रूप में, वे प्रभु के लौटने पर स्वर्ग के राज्य में आरोहण की प्रतीक्षा करते हुए पूरे मन से अपने विश्‍वास का अनुसरण और प्रभु के लिए कार्य कर रहे हैं। हाल के वर्षों में, कलीसिया में पवित्र आत्‍मा के कार्य की अनुपस्थिति और उसके उत्‍तोरत्‍तर उजाड़ होने को देख कर वे बहुत परेशान और लाचार अनुभव करते रहे हैं। उस समय उन्होंने चीन में उभरते, चमकती पूर्वी बिजली नामक एक संप्रदाय के बारे में सुना, जो सत्य व्यक्त कर अंत के दिनों में न्याय कार्य कर रहे सर्वशक्तिमान परमेश्वर - प्रभु यीशु के लौटने की गवाही देता है। इस प्रकार, सॉन्ग येमयोंग और उपदेशक चॉय शेंजेन, चमकती पूर्वी बिजली का अध्ययन करने हेतु चीन की यात्रा पर गये, जहां उन्‍होंने अंतत: सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचनों को पढ़ा, और पाया कि सर्वशक्तिमान परमेश्वर के सभी वचन सत्य हैं, परमेश्वर की वाणी हैं! सर्वशक्तिमान परमेश्वर ही संभवत: वापस लौटे हुए प्रभु यीशु हैं! फिर भी, जब वे सर्वशक्तिमान परमेश्वर के अंत के दिनों के कार्य का अध्ययन कर रहे थे, धार्मिक एल्डर्स ने उनके साथ गद्दारी कर पुलिस को मुखबिरी कर दी। उन दोनों को चीन की साम्यवादी पुलिस ने गिरफ्तार कर निर्वासित कर दिया। दक्षिण कोरिया लौट कर, सॉन्ग येमयोंग विशेष रूप से दुखी और खोये हुए थे। वे सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया से संपर्क साधने के तरीके सोचने लगे। अचानक एक दिन, इंटरनेट पर उन्‍हें सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया की कोरियाई वेबसाइट का पता चला, जिससे उन्हें ज्ञात हुआ कि चमकती पूर्वी बिजली दक्षिण कोरिया तक फैल कर सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया की स्थापना कर चुकी है! प्रफुल्लित और रोमांचित हो कर, सॉन्ग येमयोंग ने अपनी कलीसिया के सभी भाई-बहनों की, सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कलीसिया में सच्चे मार्ग का अध्ययन करने के लिए अगुवाई की। उन सबने पक्का विश्वास कर लिया कि सर्वशक्तिमान परमेश्वर ही लौटे हुए प्रभु यीशु हैं। उन्होंने सर्वशक्तिमान परमेश्वर के अंत के दिनों के कार्य को खुशी से स्वीकार किया और स्वर्ग के राज्य का मार्ग पाया। उनके पास अंतत: स्वर्ग के राज्य का उनका स्‍वयं का सपना साकार करने का अवसर है।

1.09.2018

2 परमेश्वर के वचन के बारे में धर्मोपदेश और सहभागिता "परमेश्वर सम्पूर्ण मानवजाति के भाग्य का नियन्ता है"

129-A2
अभी-अभी हमने पढ़ा "परमेश्वर सम्पूर्ण मानवजाति के भाग्य का नियंता है।" परमेश्वर के इन वचनों ने कई सत्यों की व्याख्या की है, और ये सब वे सत्य हैं, जिन्हें हमें, सृजित किये हुओं को, समझना चाहिए और उनसे सुसज्जित होना चाहिए। परमेश्वर को जानने के लिए, ये सब वे सत्य हैं, जिनसे हमें लैस रहना चाहिए। "परमेश्वर सम्पूर्ण मानवजाति के भाग्य का नियंता है।" यह शीर्षक खुद एक सत्य है, यह एक तथ्य भी है। कोई भी इस तथ्य से बच नहीं सकता, और कोई भी इस तथ्य से भाग नहीं सकता।

1.07.2018

1 परमेश्वर के वचन के बारे में धर्मोपदेश और सहभागिता "परमेश्वर सम्पूर्ण मानवजाति के भाग्य का नियन्ता है"

129-A1
आओ, हम परमेश्वर के इन वचनों को पढ़ें,"परमेश्वर सम्पूर्ण मानवजाति के भाग्य का नियन्ता है"
मानवजाति का सदस्य और सच्चे ईसाई होने के नाते, अपने मन और शरीर को परमेश्वर के आदेश को पूरा करने के लिए समर्पित करना हम सभी की ज़िम्मेदारी और दायित्व है, क्योंकि हमारा सम्पूर्ण अस्तित्व परमेश्वर से आया है, और यह परमेश्वर की संप्रभुता के कारण अस्तित्व में है। यदि हमारे मन और शरीर परमेश्वर के आदेश के लिए नहीं हैं और मानवजाति के धर्मी कार्य के लिए नहीं हैं, तो हमारी आत्माएँ उन लोगों के योग्य नहीं हैं जो परमेश्वर के आदेश के लिए शहीद हुए हैं, परमेश्वर के लिए तो और भी अधिक अयोग्य हैं, जिसने हमें सब कुछ प्रदान किया है।

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कथन "सहस्राब्दि राज्य आ चुका है"

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कथन "सहस्राब्दि राज्य आ चुका है" सर्वशक्तिमान परमेश्वर कहते हैं: "पृथ्वी पर सहस्...