129-A2
अभी-अभी हमने पढ़ा "परमेश्वर सम्पूर्ण मानवजाति के भाग्य का नियंता है।" परमेश्वर के इन वचनों ने कई सत्यों की व्याख्या की है, और ये सब वे सत्य हैं, जिन्हें हमें, सृजित किये हुओं को, समझना चाहिए और उनसे सुसज्जित होना चाहिए। परमेश्वर को जानने के लिए, ये सब वे सत्य हैं, जिनसे हमें लैस रहना चाहिए। "परमेश्वर सम्पूर्ण मानवजाति के भाग्य का नियंता है।" यह शीर्षक खुद एक सत्य है, यह एक तथ्य भी है। कोई भी इस तथ्य से बच नहीं सकता, और कोई भी इस तथ्य से भाग नहीं सकता।
