5.22.2018

New Hindi Christian Song 2018 | अंतिम दिनों का मसीह लाता है राज्य का युग



New Hindi Christian Song 2018 | अंतिम दिनों का मसीह लाता है राज्य का युग

अंतिम दिनों का मसीह लाता है राज्य का युग
ओ ईश्वर! जब मानव जगत में यीशु आया,
व्यवस्था के युग को समाप्त कर, अनुग्रह का युग लाया।
बना फिर देहधारी अंतिम दिनों में परमेश्वर।
परमेश्वर का दूजा देहधारण है जिन्हें स्वीकार
अनुग्रह के युग को समाप्त कर, राज्य का युग लाया। ओ ईश्वर! ओ ईश्वर!

5.16.2018

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कथन "परमेश्वर का कार्य एवं मनुष्य का रीति व्यवहार" (भाग एक)



सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कथन "परमेश्वर का कार्य एवं मनुष्य का रीति व्यवहार" (भाग एक)


      सर्वशक्तिमान परमेश्वर कहते हैं: "परमेश्वर के कार्य के प्रत्येक उदाहरण में ऐसे दर्शन हैं जिन्हें मनुष्य के द्वारा पहचाना जाना चाहिए, ऐसे दर्शन जिनका अनुसरण मनुष्य के प्रति परमेश्वर की उचित अपेक्षाओं के द्वारा किया जाता है। बुनियाद के रूप में इन दर्शनों के बिना, मनुष्य साधारण तौर पर रीति व्यवहार में असमर्थ होगा, और न ही मनुष्य बिना लड़खड़ाए परमेश्वर का अनुसरण करने के योग्य होगा। यदि मनुष्य परमेश्वर को नहीं जानता या परमेश्वर की इच्छा को नहीं समझता, तो वह सब कुछ जो मनुष्य करता है वह व्यर्थ है, और परमेश्वर के द्वारा ग्रहण किए जाने के योग्य नहीं है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि मनुष्य के वरदान कितने अधिक हैं, क्योंकि वह अभी भी परमेश्वर के कार्य तथा परमेश्वर के मार्गदर्शन से अविभाज्य है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि मनुष्य के कार्य कितने अच्छे या अनेक हैं, क्योंकि वे तब भी परमेश्वर के कार्य का स्थान नहीं ले सकते हैं। और इस प्रकार, किसी भी परिस्थिति के अंतर्गत मनुष्य का रीति व्यवहार दर्शनों से विभाज्य नहीं है। जो नए दर्शनों को स्वीकार नहीं करते हैं उनके पास कोई नया रीति व्यवहार नहीं होता है। उनके रीति व्यवहार का सत्य के साथ कोई रिश्ता नहीं है क्योंकि वे सिद्धान्त में बने रहते हैं और मृत व्यवस्था का पालन करते हैं; उनके पास बिलकुल भी नए दर्शन नहीं हैं, और परिणामस्वरूप, वे नए युग में अभ्यास में लाने के लिए कुछ नहीं करते हैं। उन्होंने दर्शनों को खो दिया है, और ऐसा करने से उन्होंने पवित्र आत्मा के कार्य को भी गंवा दिया है, और सत्य को खो दिया है।"

Hindi Christian Music Video 2018 | "परमेश्वर का सच्चा प्यार" | Praise Almighty God



Hindi Christian Music Video 2018 "परमेश्वर का सच्चा प्यार" Praise Almighty God (Korean Song Hindi Subtitle)

आज फिर मैं परमेश्वर के सामने खड़ा हूं, देखता हूं उसका सुंदर मुखड़ा।
आज फिर मैं परमेश्वर के सामने खड़ा हूं, छोड़ आया हूं मैं पिछली ज़िंदगी आवारगी की।
आज फिर मैं परमेश्वर के सामने खड़ा हूं,
आज फिर मैं परमेश्वर के सामने खड़ा हूं, दिल बहुत कुछ कहना चाहता है।
उसके वचनों से मैं भर जाता हूं परमानंद से, मिलता है जो उसकी दया से।
उसके कठोर वचन ही मुझको हौसला देते, मुझे फिर से खड़ा करते।
कोमल वचन परमेश्वर के सींचते, पोषण मुझे देते और मुझको बड़ा करते। करें तेरी स्तुति हम, क्योंकि तूने किया हमारा उत्थान।
मैं हर दिन तेरे वचन का आनंद लेना चाहता हूं!
हे परमेश्वर, तेरी आशीष के कारण, करें हम सब तेरा गायन।

5.05.2018

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कथन:"'सहस्राब्दि राज्य आ चुका है' के बारे में एक संक्षिप्त वार्ता



सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कथन:"'सहस्राब्दि राज्य आ चुका है' के बारे में एक संक्षिप्त वार्ता"


सर्वशक्तिमान परमेश्वर कहते हैं: "सहस्राब्दि राज्य के युग के दौरान, लोग पहले से ही पूर्ण बनाए जा चुके होंगे और उनके भीतर के भ्रष्ट स्वभाव को शुद्ध किया जा चुका होगा। उस समय, परमेश्वर के द्वारा कहे गए वचन क़दम-दर-क़दम लोगों का मार्गदर्शन करेंगे, और सृजन के समय से लेकर आज तक परमेश्वर के कार्य के सभी रहस्यों को प्रकाशित करेंगे, और उसके वचन प्रत्येक युग और प्रत्येक दिन परमेश्वर के कार्यों के बारे में लोगों को बताएँगे, बताएँगे कि कैसे वह भीतर उनका मार्गदर्शन करता है, उस कार्य के बारे में बताएँगे जो वह आध्यात्मिक क्षेत्र में करता है, और मनुष्य को आध्यात्मिक आयाम की गतिशीलता के बारे में बताएँगे। केवल तभी यह सचमुच में वचन का युग होगा; अभी यह केवल एक सूक्ष्म जगत है।"

Accept Judgment and Be Raptured Before God | Hindi Gospel Video "स्वर्गिक राज्य का मेरा स्वप्न"



Accept Judgment and Be Raptured Before God | Hindi Christian Movie Trailer | "स्वर्गिक राज्य का मेरा स्वप्न"

सॉन्ग येमयोंग दक्षिण कोरिया की एक कलीसिया के पादरी हैं। अनेक वर्षों तक प्रभु के एक धर्मनिष्ठ अनुयायी के रूप में, वे प्रभु के लौटने पर स्वर्ग के राज्य में आरोहण की प्रतीक्षा करते हुए पूरे मन से अपने विश्‍वास का अनुसरण और प्रभु के लिए कार्य कर रहे हैं। हाल के वर्षों में, कलीसिया में पवित्र आत्‍मा के कार्य की अनुपस्थिति और उसके उत्‍तोरत्‍तर उजाड़ होने को देख कर वे बहुत परेशान और लाचार अनुभव करते रहे हैं। उस समय उन्होंने चीन में उभरते, चमकती पूर्वी बिजली नामक एक संप्रदाय के बारे में सुना, जो सत्य व्यक्त कर अंत के दिनों में न्याय कार्य कर रहे सर्वशक्तिमान परमेश्वर - प्रभु यीशु के लौटने की गवाही देता है। इस प्रकार, सॉन्ग येमयोंग और उपदेशक चॉय शेंजेन, चमकती पूर्वी बिजली का अध्ययन करने हेतु चीन की यात्रा पर गये, जहां उन्‍होंने अंतत: सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचनों को पढ़ा, और पाया कि सर्वशक्तिमान परमेश्वर के सभी वचन सत्य हैं, परमेश्वर की वाणी हैं! सर्वशक्तिमान परमेश्वर ही संभवत: वापस लौटे हुए प्रभु यीशु हैं! फिर भी, जब वे सर्वशक्तिमान परमेश्वर के अंत के दिनों के कार्य का अध्ययन कर रहे थे, धार्मिक एल्डर्स ने उनके साथ गद्दारी कर पुलिस को मुखबिरी कर दी। उन दोनों को चीन की साम्यवादी पुलिस ने गिरफ्तार कर निर्वासित कर दिया। दक्षिण कोरिया लौट कर, सॉन्ग येमयोंग विशेष रूप से दुखी और खोये हुए थे। वे सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया से संपर्क साधने के तरीके सोचने लगे। अचानक एक दिन, इंटरनेट पर उन्‍हें सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया की कोरियाई वेबसाइट का पता चला, जिससे उन्हें ज्ञात हुआ कि चमकती पूर्वी बिजली दक्षिण कोरिया तक फैल कर सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया की स्थापना कर चुकी है! प्रफुल्लित और रोमांचित हो कर, सॉन्ग येमयोंग ने अपनी कलीसिया के सभी भाई-बहनों की, सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कलीसिया में सच्चे मार्ग का अध्ययन करने के लिए अगुवाई की। उन सबने पक्का विश्वास कर लिया कि सर्वशक्तिमान परमेश्वर ही लौटे हुए प्रभु यीशु हैं। उन्होंने सर्वशक्तिमान परमेश्वर के अंत के दिनों के कार्य को खुशी से स्वीकार किया और स्वर्ग के राज्य का मार्ग पाया। उनके पास अंतत: स्वर्ग के राज्य का उनका स्‍वयं का सपना साकार करने का अवसर है।

5.03.2018

New Hindi Christian Official Song 2018 | परमेश्वर के लिए गवाही देना मानव का कर्तव्य है



New Hindi Christian Official Song 2018 | परमेश्वर के लिए गवाही देना मानव का कर्तव्य है


परमेश्वर तुम लोगों को जीवन देता है;
ये एक उपहार है जिसे तुम उससे प्राप्त करते हो।
और इसलिए तुम्हारा कर्तव्य है कि तुम उसके लिए गवाही दो।
परमेश्वर देता है उसकी महिमा, उसका जीवन जो इस्राएलियों के पास नहीं था।
और इसलिए तुमको अपना जीवन और यौवन, उसे समर्पित करना चाहिए।

God Is Good | Hindi Christian Family Movie Trailer "कहाँ है घर मेरा?" | God Gave Me a Happy Family



God Is Good | Hindi Christian Family Movie Trailer "कहाँ है घर मेरा?" | God Gave Me a Happy Family


वेन्‍या जब दो साल की थी, उसके माता-पिता का तलाक हो गया और उसके बाद वह अपने पिता और सौतेली मां के साथ रही। उसकी सौतेली मां उसे स्‍वीकार नहीं कर पाई और हमेशा उसके पिता के साथ झगड़ा करती रही। उसके पिता के पास वेन्‍या को उसकी मां के घर भेजने के अलावा कोई और चारा न रहा, परंतु उसकी मां अपने कारोबार को चलाने में पूरी तरह व्‍यस्‍त थी और उसके पास वेन्‍या का ध्‍यान रखने के लिए कोई समय नहीं था, इसलिये वह अक्‍सर अपने रिश्‍तेदारों और दोस्‍तों के घर लालन-पालन के लिए धक्‍का खाती रही। दूसरों के यहां लालन-पालन के कई वर्षों के पश्‍चात् नन्‍ही सी वेन्‍या अकेली और असहाय महसूस करने लगी और एक घर के अपनेपन के लिए लालायित होने लगी। जब उसके पिता और सौतेली मां का तलाक हुआ, तभी वह अपने पिता के घर आ पाई और उसके बाद ही, अच्‍छे या बुरे के लिए, उसे एक घर मिल पाया।

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कथन "सहस्राब्दि राज्य आ चुका है"

सर्वशक्तिमान परमेश्वर के कथन "सहस्राब्दि राज्य आ चुका है" सर्वशक्तिमान परमेश्वर कहते हैं: "पृथ्वी पर सहस्...